संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारतीय पासपोर्ट, वीजा और दस्तावेज सत्यापन (अटेस्टेशन) से जुड़ी सेवाएं 26 जून से 30 जून तक पांच दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. यह फैसला भारत सरकार द्वारा नई आउटसोर्स सेवा प्रदाता कंपनी को जिम्मेदारी सौंपने की प्रक्रिया के तहत लिया गया है.
अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि 1 जुलाई 2026 से Al Hind Tours and Travel LLC पूरे UAE में इन सेवाओं का संचालन संभालेगी. हालांकि इस बदलाव के दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी.
खबरें और भी हैं...