G7 समिट में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी में हाल ही में अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले 3 नाविकों की मौत का ज़िक्र किया. उन्होंने कहा- “हम पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में हुई प्रगति का स्वागत करते हैं. इस संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया के हमारे मित्र देशों को जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है. होर्मुज़ जलडमरूमध्य में समुद्री व्यापार प्रभावित होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ा। इस दौरान भारत के कई नागरिकों ने अपनी जान गंवाई. समुद्री व्यापार के माध्यम से दुनिया को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि समुद्री मार्ग पूरी तरह सुरक्षित रहें और नाविक बिना किसी भय के अपना कार्य कर सकें”
खबरें और भी हैं...