भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम की घोषणा कर दी है। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी टीम में शामिल हैं। श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है।
2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारत का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होगा, जहां पहले 5 मैचों की टी-20 सीरीज और उसके बाद 14 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।
खबरें और भी हैं...