IPL 2027 से पहले Delhi Capitals ने अपने Coaching Staff में बड़ा बदलाव किया है। पूर्व भारतीय कप्तान Sourav Ganguly को टीम का नया Head Coach नियुक्त किया गया है। वह Hemang Badani की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
Ganguly के पास भारतीय क्रिकेट में कप्तानी और प्रशासन का लंबा अनुभव है। भारत की कप्तानी के दौरान उन्होंने टीम में आक्रामक और निडर क्रिकेट की सोच को बढ़ावा दिया था। अब Delhi Capitals के साथ भी उनका लक्ष्य एक मजबूत और निडर टीम तैयार करना होगा।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद Ganguly ने कहा कि Delhi Capitals उनके दिल के काफी करीब है। उन्होंने टीम के मालिकों, मैनेजमेंट, सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ पहले भी काम किया है। उन्होंने नए सीजन में स्क्वाड के साथ काम करने और मजबूत टीम बनाने को लेकर उत्साह जताया।
Delhi Capitals अब तक IPL का खिताब नहीं जीत पाई है। टीम में पहले Ricky Ponting जैसे दिग्गज Head Coach की भूमिका निभा चुके हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी का पहला IPL खिताब अब भी इंतजार में है।
IPL 2027 से पहले टीम में खिलाड़ियों को लेकर भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी के बाद कप्तानी को लेकर भी चर्चाएं हैं। Pant को Delhi ने Trade के जरिए टीम में शामिल किया है, जबकि Kuldeep Yadav अब Lucknow की टीम का हिस्सा होंगे।
अब देखना होगा कि Sourav Ganguly की Coaching में Delhi Capitals IPL 2027 में कैसा प्रदर्शन करती है और क्या टीम पहली बार खिताब जीतने में कामयाब होती है।
खबरें और भी हैं...