अपना राज्य चुनें
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, 64 मैचों में झटके 229 विकेट
स्पोर्ट्स 13 2 days ago

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 36 वर्षीय शमी ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपने फैसले की जानकारी दी।

मोहम्मद शमी ने अपने टेस्ट करियर में कुल 64 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 229 विकेट हासिल किए। अपनी शानदार स्विंग गेंदबाजी और सटीक लाइन-लेंथ के दम पर शमी लंबे समय तक भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा रहे।

शमी आखिरी बार 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम के लिए खेले थे। चोट के कारण वह लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में बंगाल की ओर से उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन भारतीय टीम में वापसी नहीं कर सके।

शमी के संन्यास के साथ भारतीय टेस्ट क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...