भारतीय रिजर्व बैंक की Monetary Policy Committee (MPC) ने रेपो रेट में 25 आधार अंक की बढ़ोतरी करते हुए इसे 5.25% से बढ़ाकर 5.50% कर दिया है। 5 से 7 अक्टूबर तक हुई बैठक में MPC ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया।
RBI ने मौद्रिक नीति के रुख को तटस्थ से बदलकर चरणबद्ध सख्ती वाला कर दिया है। साथ ही, Standing Deposit Facility (SDF) की दर 5.25% और Marginal Standing Facility (MSF) तथा Bank Rate को 5.75% कर दिया गया है।
RBI Governor Sanjay Malhotra ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम है। ऐसे में आगे RBI दरों में बढ़ोतरी कर सकता है या मौजूदा स्तर पर उन्हें बनाए रख सकता है।
GDP Growth का अनुमान
RBI ने वित्त वर्ष 2027 के लिए वास्तविक GDP Growth का अनुमान 7.1% रखा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में 7.2%, तीसरी तिमाही में 6.9% और चौथी तिमाही में 6.8% वृद्धि का अनुमान है।
महंगाई का अनुमान
RBI ने वित्त वर्ष 2027 में Retail Inflation 5.2% रहने का अनुमान जताया है। दूसरी तिमाही में 4.9%, तीसरी तिमाही में 6% और चौथी तिमाही में 5.7% महंगाई का अनुमान है।
रेपो रेट में बढ़ोतरी का असर बैंकों की ब्याज दरों पर पड़ सकता है, जिससे आने वाले समय में Home Loan, Personal Loan और अन्य कर्ज की EMI पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना रहेगी।
खबरें और भी हैं...