अपना राज्य चुनें
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज टीकमगढ़ दौरे पर, ₹189 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
मध्यप्रदेश 7 7 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (17 जुलाई) टीकमगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होकर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान जिले को 189 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम में शिक्षा, सड़क, भवन निर्माण और अन्य जनहित से जुड़े कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री 67.81 करोड़ रुपये की लागत से तैयार जतारा और बड़ागांव धसान के सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 40.48 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले खरगापुर सांदीपनि विद्यालय का भूमिपूजन भी करेंगे।

इसके अलावा विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...