मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद और स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की माटी के गौरव चंद्रशेखर आजाद का अदम्य साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि आजाद ने अपने संघर्ष और बलिदान से स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की और उनका राष्ट्रभक्ति का संदेश हर भारतीय को देशसेवा के लिए प्रेरित करता है।
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके विचार आज भी देशभक्ति का अमूल्य स्रोत हैं। राष्ट्र के प्रति उनका संघर्ष, नेतृत्व और अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री ने दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए कहा कि उनके आदर्श और विचार आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
खबरें और भी हैं...