इंदौर के लिए आज का दिन गौरव और खुशी का रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे पर मध्यप्रदेश के पहले डबल डेकर ब्रिज की एक भुजा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं और इंदौर को आधुनिक, सुव्यवस्थित तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह डबल डेकर ब्रिज शहर के यातायात को अधिक सुगम बनाएगा और शहरी विकास को नई गति देगा।
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह परियोजना इंदौर के आधुनिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
खबरें और भी हैं...