मध्य प्रदेश सरकार अनाथ और निराश्रित बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना संचालित कर रही है। इस योजना के तहत पात्र बच्चों को हर महीने 4,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि उनकी शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक जरूरतें पूरी हो सकें। योजना का लाभ ऐसे बच्चों को मिलता है, जिनके माता-पिता नहीं हैं या जो पूरी तरह निराश्रित हैं और निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।
सरकार का उद्देश्य इन बच्चों को आर्थिक सुरक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है। पात्र हितग्राही संबंधित जिला महिला एवं बाल विकास विभाग या चाइल्ड केयर संस्थान के माध्यम से आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सरकार का कहना है कि इस पहल से हजारों जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा और बेहतर भविष्य की नई राह मिलेगी।
खबरें और भी हैं...