भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को तीन दिन बाद इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें 16 अक्टूबर को सीने में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डॉक्टरों के मुताबिक, आडवाणी के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और राजनीतिक जगत के लोगों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी।
जेपी नड्डा ने भी ली थी स्वास्थ्य की जानकारी
आडवाणी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।
फिलहाल, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार की खबर सामने आई है। लालकृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।
खबरें और भी हैं...