अपना राज्य चुनें
जमशेदपुर में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन, अमरप्रीत सिंह काले ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई
ताजा खबरें 15 2 days ago

जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से साकची स्थित बोधि मैदान में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले भी शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी।
अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक नरेंद्र मोदी की यात्रा सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणादायी यात्रा रही है।
सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यकाल से जुड़े विभिन्न पहलुओं को याद किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...