कर्नाटक में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार हाफ हेलमेट के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही बाइक या स्कूटर पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी फुल हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जाएगा।
16 नवंबर 2026 को कर्नाटक के परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश ने इस प्रस्ताव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाफ हेलमेट पर रोक लगाने के लिए जरूरी कानूनी प्रक्रिया चल रही है। नियम तैयार करने का काम लगभग पूरा हो चुका है।
राज्य सरकार का लक्ष्य इस नए नियम को 2027 की शुरुआत तक लागू करना है। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों के दौरान दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हालांकि, नियम लागू होने के बाद हाफ हेलमेट इस्तेमाल करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
खबरें और भी हैं...