अपना राज्य चुनें
पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट का ऐलान, 3 दिसंबर से प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीमिंग
मनोरंजन 11 6 hours ago

पंचायत वेब सीरीज के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से पंचायत के पांचवें सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए आखिरकार इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। पंचायत सीजन 5 आगामी 3 दिसंबर को OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगा।

द वायरल फीवर (TVF) द्वारा निर्मित इस नए सीजन में एक बार फिर जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक नजर आएंगे। सभी कलाकार अपने लोकप्रिय किरदारों में वापसी करेंगे।

सीजन 4 की सफलता के बाद अब दर्शकों को फुलेरा गांव की नई कहानी और वहां के किरदारों के बीच होने वाले दिलचस्प घटनाक्रम का इंतजार है। रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस के बीच इस सीजन को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...