अपना राज्य चुनें
सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जिशान अख्तर पर शक
मनोरंजन 7 5 hours ago

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड आरोपी जिशान अख्तर पर धमकी देने का शक जताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक अधिकारी के अनुसार, इससे पहले अभिनेता तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी धमकियां मिली थीं। इस मामले में बेंगलुरु के 30 वर्षीय IT ग्रेजुएट वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि वह AI का इस्तेमाल कर धमकी दे रहा था। हालांकि, उसका किसी गैंग से संबंध नहीं पाया गया था।

अब पुलिस जांच कर रही है कि सैफ अली खान को धमकी देने के पीछे जिशान अख्तर का हाथ है या कोई अन्य व्यक्ति फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर रहा है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...