अपना राज्य चुनें
जन विश्वास अभियान के तहत मुरैना जाएंगे CM मोहन यादव, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मध्यप्रदेश 10 15 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को जन विश्वास अभियान के तहत मुरैना जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र और शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। साथ ही विद्यार्थियों से संवाद करने के अलावा उद्यम संवाद, जिला सलाहकार समिति की बैठक, यशस्वी संवाद और सीएम समाधान कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र और स्कूल का करेंगे निरीक्षण
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर से रवाना होंगे और 11:45 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से मुरैना के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:15 बजे मुरैना पहुंचने के बाद वे 12:25 बजे जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद दोपहर 12:55 बजे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे।
उद्यम संवाद और जिला सलाहकार समिति की बैठक
मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे मुरैना कलेक्ट्रेट में उद्यम संवाद में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर 2:20 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होंगे।
दोपहर 3 बजे एनआईसी कक्ष में यशस्वी संवाद और 3:25 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सीएम समाधान कार्यक्रम आयोजित होगा। इन कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे मीडिया ब्रीफिंग करेंगे।
शाम को इंदौर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
मुरैना में कार्यक्रम पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:25 बजे कलेक्ट्रेट से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 4:30 बजे हेलीकॉप्टर से ग्वालियर जाएंगे। शाम 4:50 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे इंदौर के लिए रवाना होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 5:55 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात 8:30 बजे इंदौर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...