इंदौर नगर निगम की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे को नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब सोनिला मिमरोट इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगी।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस के “एक व्यक्ति, एक पद” सिद्धांत के तहत यह फैसला लिया गया है। चिंटू चौकसे वर्तमान में शहर कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। ऐसे में पार्टी ने संगठन और निगम की जिम्मेदारियों को अलग-अलग रखने का निर्णय लिया है।
इस बदलाव के बाद चिंटू चौकसे अब केवल शहर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे, जबकि निगम में विपक्ष की कमान सोनिला मिमरोट के हाथों में होगी। राजनीतिक जानकार इस फैसले को कांग्रेस की संगठनात्मक रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं।
इंदौर की स्थानीय राजनीति में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आने वाले समय में नगर निगम और शहर कांग्रेस की गतिविधियों पर इसका असर देखने को मिल सकता है।
खबरें और भी हैं...