अपना राज्य चुनें
‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 4 दिन में 53.85 करोड़ की कमाई
मनोरंजन 7 13 hours ago

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के चार दिनों में 53.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 19 जून को रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को भले ही क्रिटिक्स से मिला-जुला रिव्यू मिला हो, लेकिन दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। रिलीज से पहले बने मजबूत माहौल और ‘कॉकटेल’ फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता का फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर साफ तौर पर मिलता दिखाई दे रहा है।

होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये और रविवार को 17.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह फिल्म ने पहले वीकेंड में लगभग 47.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई दर्ज की।

हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली और शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 6.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही ‘कॉकटेल 2’ का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 53.85 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

फिल्म ने रिलीज के सिर्फ चार दिनों में शाहिद कपूर की फिल्म ‘शानदार’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और अब यह शाहिद कपूर के करियर की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब फिल्म का अगला लक्ष्य ‘हैदर’ का 58.30 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड है।

वहीं कृति सेनन के करियर में भी यह फिल्म बड़ी उपलब्धि साबित हुई है। ‘कॉकटेल 2’ उनकी भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है, जिससे ‘बच्चन पांडे’ इस सूची से बाहर हो गई है।

फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में ‘कॉकटेल 2’ कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...