ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल के पावन अवसर पर श्रद्धालु सुबह से ही श्री लेटे हनुमान जी के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि बड़े मंगल के दिन बजरंगबली की विशेष पूजा-अर्चना करने से सभी संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। भक्त हनुमान चालीसा का पाठ, सुंदरकांड और प्रसाद वितरण कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस शुभ अवसर पर श्री लेटे हनुमान जी के दर्शन कर अपने दिन की शुरुआत करें और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करें।
खबरें और भी हैं...