मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित सनातन मठ में बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई।मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आशीर्वाद लिया और उनके साथ कुछ समय बिताया। दोनों की मुलाकात को लेकर प्रशंसकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देशभर में अपने धार्मिक कार्यक्रमों और कथाओं के लिए जाने जाते हैं, जबकि टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्शन अभिनेताओं में शामिल हैं। दोनों की इस मुलाकात ने सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है। हालांकि मुलाकात के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं...