अपना राज्य चुनें
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और NSA अजीत डोभाल के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अहम बैठक
टेक्नोलॉजी 5 13 hours ago

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और NSA अजीत डोभाल के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अहम बैठक हुई। इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद और रक्षा सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

सूत्रों के मुताबिक, अजीत डोभाल ने साफ कहा कि आतंकवाद सिर्फ एक विचारधारा नहीं, बल्कि पूरा इकोसिस्टम बन चुका है। पाकिस्तान में मौजूद आतंकी नेटवर्क अब भी सक्रिय हैं और अफगानिस्तान-दक्षिण एशिया क्षेत्र में स्थिरता अब तक अटकी हुई है।

बैठक में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। iCET जैसे प्लेटफॉर्म के तहत टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, जॉइंट डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

मार्को रुबियो ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर व्यापार, टेक्नोलॉजी, AI, सप्लाई चेन, रक्षा और ऊर्जा जैसे मुद्दों पर बातचीत की।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...