Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन नई रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक Apple सितंबर 2026 में अपनी नई iPhone 18 Series से पर्दा उठा सकता है।
9 सितंबर को हो सकता है Apple Fall Event
रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple Fall Event 2026 का आयोजन 9 सितंबर को किया जा सकता है। Bloomberg के जाने-माने टेक पत्रकार Mark Gurman ने पहले 8 या 9 सितंबर की संभावना जताई थी। कई विश्लेषकों का मानना है कि Apple इस बार 9 सितंबर को ही अपना वार्षिक लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकता है।
iPhone 18 Pro के साथ Foldable iPhone की भी उम्मीद
इस इवेंट में iPhone 18, iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max के अलावा Apple का पहला Foldable iPhone भी पेश किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह Apple के लिए सबसे बड़े प्रोडक्ट लॉन्च में से एक होगा।
Steve Jobs Theater में हो सकता है आयोजन
संभावना है कि लॉन्च इवेंट Apple Park स्थित Steve Jobs Theater में आयोजित किया जाएगा। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी हाई-प्रोडक्शन प्री-रिकॉर्डेड प्रेजेंटेशन देखने को मिल सकती है। इवेंट के बाद मीडिया और चुनिंदा मेहमानों को नए डिवाइस का हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस भी दिया जा सकता है।
खबरें और भी हैं...