अपना राज्य चुनें
क्या ठप पड़ जाएगा इंटरनेट ? ईरान के बयान के बाद दुनियाभर में मची खलबली।
टेक्नोलॉजी 20 2 days ago

दुनिया में इस समय हालात तेजी से बदल रहे हैं. ईरान-अमेरिका वॉर का तेल की कीमतों से लेकर ग्लोबल सप्लाई और इंटरनेट तक, हर चीज पर इसका असर दिखने लगा है. यही वजह है कि अब यह वॉर सिर्फ दो देशों की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए मुश्किल बन गई है.

अब उसका असर धीरे-धीरे आम जिंदगी के हर हिस्से तक पहुंचता दिख रहा है. शुरुआत सैन्य कार्रवाई से हुई, लेकिन अब इसके असर जंग के मैदान से बाहर निकलकर पूरी दुनिया तक पहुंच रहे हैं.

तेल, जहाजों की आवाजाही, सप्लाई और बाजार पर असर के बाद अब एक नई चिंता सामने आई है, और वह है इंटरनेट. यह बात भले नई लगे, लेकिन अब इंटरनेट भी दबाव बनाने का एक तरीका बन सकता है.

हाल ही में ईरान के सैन्य प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फाघरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, ‘हम इंटरनेट केबल पर शुल्क लगाएंगे’ यानी समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल का इस्तेमाल करने के लिए कंपनियों को पैसे देने पड़ सकते हैं.

यह बात छोटी नहीं है. क्योंकि दुनिया का बड़ा हिस्सा इंटरनेट इन्हीं केबल के जरिए चलता है. जमीन के ऊपर दिखने वाला इंटरनेट असल में समुद्र के नीचे बिछी फाइबर केबल से चलता है, जो एक देश को दूसरे देश से जोड़ती हैं…

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...