राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को इस महीने का पहला ‘हीटवेव’ (लू) वाला दिन दर्ज किया गया, जिसमें सूखी हवाओं और तेज धूप की वजह से तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थितियों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, शहर के मुख्य मौसम निगरानी केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री ज़्यादा और पिछले दिन की तुलना में 1.7 डिग्री ज्यादा था. पालम केंद्र पर भी तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री ज़्यादा था और पिछले 24 घंटों में इसमें 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई.
खबरें और भी हैं...