भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने Dabur के कुछ उत्पादों पर लिखे ‘100% Pure’ और ‘100% Natural’ जैसे दावों पर आपत्ति जताई है। नियामक का कहना है कि ऐसे दावे स्पष्ट नहीं हैं और इन्हें वैज्ञानिक रूप से सत्यापित भी नहीं किया जा सकता।
FSSAI के अनुसार, इस तरह के दावे उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकते हैं और उत्पाद के बारे में गलत धारणा बना सकते हैं। इसी वजह से कंपनी को इन दावों का उपयोग तत्काल बंद करने का निर्देश दिया गया है।
15 दिन का दिया गया समय
नियामक ने Dabur को आदेश का पालन करने के लिए 15 दिनों की मोहलत दी है। निर्धारित समय के भीतर कंपनी को अपने उत्पादों की पैकेजिंग, लेबलिंग और प्रचार सामग्री से ‘100%’ वाले दावों को हटाना होगा।
FSSAI का यह कदम उपभोक्ताओं को सही और पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
खबरें और भी हैं...