अपना राज्य चुनें
अनाथ बच्चों को हर महीने 4 हजार रुपये देगी सरकार, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का उठा सकते हैं लाभ
मध्यप्रदेश 3 11 hours ago

मध्य प्रदेश सरकार अनाथ और निराश्रित बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना संचालित कर रही है। इस योजना के तहत पात्र बच्चों को हर महीने 4,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि उनकी शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक जरूरतें पूरी हो सकें। योजना का लाभ ऐसे बच्चों को मिलता है, जिनके माता-पिता नहीं हैं या जो पूरी तरह निराश्रित हैं और निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।

सरकार का उद्देश्य इन बच्चों को आर्थिक सुरक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है। पात्र हितग्राही संबंधित जिला महिला एवं बाल विकास विभाग या चाइल्ड केयर संस्थान के माध्यम से आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सरकार का कहना है कि इस पहल से हजारों जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा और बेहतर भविष्य की नई राह मिलेगी।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...