अपना राज्य चुनें
Commercial LPG Price Cut: दिल्ली में ₹202 और कोलकाता में ₹209 सस्ता हुआ 19 किलो गैस सिलेंडर
बिज़नेस 5 11 hours ago

देशभर के व्यापारियों और होटल-रेस्तरां कारोबार से जुड़े लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 19 किलो वाले Commercial LPG Cylinder की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹202 और कोलकाता में ₹209 सस्ता हो गया है।

नई कीमतें लागू

नई दरों के अनुसार, कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब ₹2,872.50 हो गई है। यह नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत

हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पुराने रेट ही लागू रहेंगे।

व्यापारियों को मिलेगा फायदा

कमर्शियल एलपीजी सस्ता होने से होटल, रेस्तरां, ढाबा, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की परिचालन लागत में कमी आने की उम्मीद है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...