Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने Zee Entertainment Enterprises Ltd. (ZEEL), कंपनी के CEO Punit Goenka और संस्थापक Subhash Chandra के खिलाफ सिक्योरिटीज कानूनों के उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। नियामक ने तीनों पर कुल ₹1.48 करोड़ का जुर्माना लगाया है।
एक साल के लिए बाजार से प्रतिबंधित
SEBI ने Punit Goenka और Subhash Chandra को एक वर्ष के लिए सिक्योरिटीज मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया है। वहीं, Zee Entertainment पर दो महीने तक प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने पर रोक लगाई गई है।
जांच में क्या सामने आया?
SEBI की जांच में पाया गया कि Zee Entertainment की एक संपत्ति का इस्तेमाल संबंधित संस्थाओं द्वारा लिए गए ऋण के लिए गारंटी के रूप में किया गया। आरोप है कि इस व्यवस्था की जानकारी Board of Directors, Audit Committee, शेयरधारकों और निवेशकों को नहीं दी गई, जो कॉर्पोरेट गवर्नेंस और प्रकटीकरण नियमों का उल्लंघन है।
किस पर कितना जुर्माना?
Punit Goenka – ₹58 लाख
Subhash Chandra – ₹60 लाख
Zee Entertainment – ₹30 लाख
निवेशकों की नजरें कंपनी पर
Zee Entertainment देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क Zee TV, Zee Cinema और Zee5 का संचालन करती है। हाल ही में कंपनी ने FIFA World Cup 2026 के भारत में प्रसारण अधिकार भी हासिल किए थे। SEBI की इस कार्रवाई के बाद निवेशकों और बाजार की नजरें कंपनी के अगले कदम पर टिकी हैं।
खबरें और भी हैं...