अपना राज्य चुनें
भोपाल किसान आंदोलन समाप्त: सरकार ने मानी प्रमुख मांगें, मूंग खरीदी और ई-टोकन पर बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश 9 1 day ago

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले दो दिनों से जारी किसानों का धरना-प्रदर्शन आखिरकार समाप्त हो गया है। मंत्रालय में सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच हुई अहम बैठक के बाद किसानों की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने से आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया गया।

बैठक में मंत्री समूह और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच हुई चर्चा के बाद सरकार ने फैसला लिया कि प्रत्येक पात्र किसान से 60 प्रतिशत मूंग की खरीद की जाएगी। इसके साथ ही किसानों की मांग पर ई-टोकन व्यवस्था को फिलहाल स्थगित करने का भी निर्णय लिया गया।

कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने बैठक के बाद सरकार के फैसलों की जानकारी साझा की। वहीं किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत कर आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की।

सरकार के इस फैसले को किसानों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था को लेकर लंबे समय से चल रही नाराजगी के बीच यह समझौता किसानों और सरकार के बीच गतिरोध खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...