अपना राज्य चुनें
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों को दी ₹3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे
मध्यप्रदेश 3 4 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को खंडवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में प्रदेश के किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 82.70 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹3,300 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की।

इस अवसर पर किसानों को वर्ष 2025-26 की तीसरी किस्त और वर्ष 2026-27 की पहली किस्त के रूप में ₹4,000 की सहायता राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खंडवा जिले के विकास से जुड़ी कई अहम घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि खंडवा में नई पुलिस बटालियन स्थापित की जाएगी, जबकि मूंदी-खंडवा मार्ग के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही अगले महीने से क्षेत्र को रोडवेज सेवा की भी सौगात मिलने की घोषणा की गई।

बलराम कृषि महोत्सव में मेधावी विद्यार्थियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में किसान और आमजन इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

राज्य सरकार का कहना है कि किसान कल्याण योजना के माध्यम से किसानों को समय-समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनकी खेती और आजीविका को मजबूत किया जा रहा है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...