अपना राज्य चुनें
जंतर-मंतर आंदोलन खत्म होते ही दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, यात्रियों को राहत
देश 7 1 day ago

जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन समाप्त होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शनिवार शाम दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के प्रवेश द्वार (एंट्री गेट) खोल दिए. इससे पहले सुरक्षा कारणों के चलते कई मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थीं. DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खोल दिए गए हैं.” बता दें कि प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित कर दी गई थीं.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...