अपना राज्य चुनें
ट्रंप की पोस्ट से ब्रिटेन की राजनीति में हलचल, कीर स्टार्मर के इस्तीफे का किया दावा
विदेश 11 1 day ago

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने ब्रिटेन की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर दावा किया कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर जल्द ही अपने पद से इस्तीफा देंगे।ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, “कीर स्टार्मर यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। वह दो बेहद महत्वपूर्ण मुद्दों- पलायन और ऊर्जा पर बुरी तरह विफल रहे हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”ट्रंप के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, अब तक कीर स्टार्मर या ब्रिटिश सरकार की ओर से इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप की यह टिप्पणी ब्रिटेन की आंतरिक राजनीति और स्टार्मर सरकार की नीतियों पर उनकी राय को दर्शाती है। वहीं विपक्षी दल और मीडिया भी इस बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।फिलहाल, कीर स्टार्मर के पद छोड़ने की खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में ट्रंप का दावा केवल एक राजनीतिक टिप्पणी के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में ब्रिटेन की राजनीति में इस बयान का असर देखने को मिल सकता है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...