नीट परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर बैन लगा दिया है। इसके अलावा 30 जून तक टेलीग्राम के मैसेज में एडिट भी नहीं कर पाएंगे। NTA ने सरकार के 22 जून 2026 तक टेलीग्राम पर बैन लगाने के फैसला का स्वागत किया है। NTA का कहना है कि चीटिंग करने वाले गिरोह कथित तौर पर NEET उम्मीदवारों को ठगने के लिए Telegram का इस्तेमाल करते थे और पेपर लीक होने के झूठे दावे करते थे। इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने NTA और राज्य पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर कई Telegram चैनलों, ग्रुप्स और बॉट्स को बंद करवाने में मदद की है।
खबरें और भी हैं...