अपना राज्य चुनें
वैभव सूर्यवंशी के लिए BCCI का बड़ा फैसला, माता-पिता भी जाएंगे इंग्लैंड
स्पोर्ट्स 4 7 hours ago

वह अभी बच्चा है’… वैभव सूर्यवंशी के लिए BCCI का बड़ा फैसला, माता-पिता भी जाएंगे इंग्लैंड

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर अपने माता-पिता के साथ जा सकेंगे. BCCI ने विशेष अनुमति देते हुए कहा है कि 15 साल के खिलाड़ी को विदेशी परिस्थितियों और सीनियर टीम के माहौल में सहज महसूस कराने के लिए यह कदम उठाया गया है.

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा कि वैभव अभी नाबालिग हैं और अब तक अपनी उम्र के खिलाड़ियों के साथ ही यात्रा करते रहे हैं. लेकिन सीनियर भारतीय टीम के साथ माहौल पूरी तरह अलग होगा, इसलिए बोर्ड ने तय किया है कि उनके माता-पिता या परिवार का कोई सदस्य उनके साथ रह सकता है.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...