IPL 2026 के फाइनल का इंतजार करोड़ों क्रिकेट फैंस कर रहे हैं, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इस महामुकाबले से पहले मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। अहमदाबाद में फाइनल के दिन मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे बारिश और आंधी-तूफान की आशंका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रविवार सुबह अहमदाबाद में मौसम साफ और धूप खिली हुई थी, लेकिन स्थानीय मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, तेज हवाएं चल सकती हैं और बादल गरजने के साथ बारिश की संभावना भी बनी हुई है। ऐसे में फाइनल मुकाबले के दौरान मौसम की भूमिका अहम हो सकती है।
खबरें और भी हैं...