शुक्रवार रात राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए क्वालिफायर-2 मुकाबले के बाद, क्रिकेट के बड़े प्रशंसक अमिताभ बच्चन ने अपने X अकाउंट पर वैभव सूर्यवंशी की सराहना करते हुए एक पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि 15 साल की उम्र में उनके जैसे लोग तो ठीक से गली क्रिकेट भी नहीं खेल पाते थे, जबकि वैभव सूर्यवंशी ऐसे कारनामे कर रहे हैं जिन पर यकीन करना भी मुश्किल है.