अपना राज्य चुनें
‘मैच देख रहा हूं, नहीं आऊंगा. IPL फाइनल की रात कोचिंग संचालक की हत्या।
अपराध 11 2 days ago

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां रविवार रात आईपीएल (IPL) का फाइनल मैच देख रहे एक कंप्यूटर कोचिंग संस्थान के संचालक की कोचिंग के भीतर ही निर्मम हत्या कर दी गई. सोमवार सुबह युवक का लहूलुहान शव कोचिंग के फर्श पर पड़ा मिला. मृतक के शरीर पर चोटों के गहरे निशान हैं और उनके शरीर से लाखों रुपये के चेन और ब्रेसलेट गायब हैं. परिजनों ने लूट के इरादे से हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.