अपना राज्य चुनें
500% Tariff ही नहीं, कई झटकों से टूटा बाजार Sensex 678 अंक गिरा
स्टॉक मार्केट 100 3 months ago

शेयर बाजार में शुक्रवार को भी भारी गिरावट देखने को मिली। इससे एक दिन पहले ही बाजार में बड़ी बिकवाली हुई थी, जिसमें निवेशकों की 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की वैल्थ साफ हो गई थी। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी बाजार दबाव में नजर आया।

दोपहर 2:50 बजे तक BSE Sensex 678 अंक गिरकर 83,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि Nifty 210 अंक टूटकर 25,666 पर आ गया। बीएसई के टॉप-30 शेयरों में से सिर्फ 9 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 21 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे।

भारी गिरावट वाले शेयरों में NTPC (2.48% गिरावट), ICICI Bank और Sun Pharma शामिल रहे, जो करीब 2% तक टूटे।

सेक्टर के लिहाज से देखें तो रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल, प्राइवेट बैंक, आईटी और हेल्थकेयर सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला।

गिरावट की बड़ी वजह

शेयर बाजार में कमजोरी की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित 500% टैरिफ को समर्थन बताया जा रहा है। अगर यह प्रस्ताव पास होता है तो रूस से आयात करने वाले देशों पर अमेरिका भारी टैरिफ लगा सकता है। इस आशंका के चलते बाजार का सेंटिमेंट कमजोर हुआ है और खासतौर पर एक्सपोर्ट से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर दबाव देखने को मिला।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...