अपना राज्य चुनें
15 साल के बच्चे ने रात में खाया पिज्जा, बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत !
खानपान 49 2 months ago

बिहार के आरा में 15 साल के एक लड़के की मौत हो गई. रात में बच्चे ने पिज्जा खाया था. इसके बाद तबीयत बिगड़ी और फिर जान चली गई. वह दसवीं कक्षा का छात्र था और इसी साल बोर्ड की परीक्षा देने वाला था.परिजनों के अनुसार रात में उसने पिज्जा खाया था, जिसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि गिर पड़ा. घर के लोग उसे पीएचसी ले गए. यहां से आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...