अपना राज्य चुनें
सोमनाथ मंदिर पर पहला हमला हुए 1000 वर्ष पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भावनात्मक लेख
देश 64 3 months ago

जय सोमनाथ!

सोमनाथ मंदिर पर पहला हमला हुए 1000 वर्ष पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भावनात्मक लेख लिखा…

जिसका लिंक PM मोदी ने अपने ‘X’ पर शेयर किया है…

PM मोदी ने लिखा- वर्ष 2026 में आस्था की हमारी तीर्थस्थली सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। बार-बार हुए हमलों के बावजूद हमारा सोमनाथ मंदिर आज भी अडिग खड़ा है! सोमनाथ दरअसल भारत माता की उन करोड़ों वीर संतानों के स्वाभिमान और अदम्य साहस की गाथा है, जिनके लिए अपनी संस्कृति और सभ्यता सदैव सर्वोपरि रही है।

श्री सोमनाथ ट्रस्ट के चेयरमैन प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि गुजरात के प्रभास पाटन में स्थित सोमनाथ मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला है और द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र की पहली पंक्ति ही इसकी महानता को दर्शाती है- ‘सौराष्ट्रे सोमनाथं च’. उन्होंने धार्मिक श्लोकों का उल्लेख करते हुए कहा कि सोमनाथ शिवलिंग के दर्शन मात्र से व्यक्ति पापों से मुक्त होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. वर्ष 1026 में विदेशी आक्रांता महमूद गजनवी ने इस पवित्र स्थल पर हमला कर इसे नष्ट करने का प्रयास किया. प्रधानमंत्री ने उस हमले को बर्बरता और विनाश का प्रतीक बताया, जिसने केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि पूरे समाज के मनोबल को चोट पहुंचाई.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...