‘नेशनल क्रश’ के नाम से मशहूर Rashmika Mandanna अब अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर में कदम रख चुकी हैं। अब तक अपनी क्यूट और चुलबुली इमेज के लिए जानी जाने वाली रश्मिका पहली बार पर्दे पर दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं।
रश्मिका मंदाना जल्द ही पैन-इंडिया एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘मायसा’ में दिखाई देंगी। फिल्म के निर्देशक Ravindra Pulle ने हाल ही में उनकी ट्रेनिंग की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें रश्मिका एक्शन सीन्स के लिए कड़ी मेहनत करती नजर आ रही हैं।
पहली तस्वीर में उन्हें सही पोस्चर और फाइटिंग तकनीक सिखाई जा रही है, जबकि दूसरी फोटो में उनका इंटेंस और एंग्री लुक देखने को मिला, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका इस फिल्म के लिए बैंकॉक में रोज करीब 8 घंटे ट्रेनिंग ले रही हैं।
वह मार्शल आर्ट्स, हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और हाई-स्पीड एक्शन तकनीक सीख रही हैं।
इस दौरान वह इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर Andy Long की टीम से एडवांस स्टंट की ट्रेनिंग ले रही हैं। रियलिस्टिक एक्शन के लिए वह एक इंटेंस बूटकैंप का हिस्सा भी बनी हुई हैं।
फिल्म ‘मायसा’ में रश्मिका एक आदिवासी गोंड लड़की का किरदार निभाएंगी, जिसमें इमोशनल गहराई के साथ-साथ जबरदस्त शारीरिक ताकत और फुर्ती की जरूरत है।
फिल्म में उनके साथ ईश्वरी राव, गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
रश्मिका मंदाना का यह ट्रांसफॉर्मेशन उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। अब फैंस को उनके इस नए एक्शन अवतार का बेसब्री से इंतजार है।
खबरें और भी हैं...