अपना राज्य चुनें
RBI का बड़ा फैसला: पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द, शेयरों में भारी गिरावट
बिज़नेस 2 7 hours ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 24 अप्रैल को बड़ा कदम उठाते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। यह फैसला शेयर बाजार बंद होने के बाद आया, जिसका सीधा असर अगले कारोबारी दिन देखने को मिला।

सोमवार को जैसे ही बाजार खुला, Paytm के शेयरों में करीब 8% की तेज गिरावट दर्ज की गई। शेयर की कीमत 1147 रुपये से गिरकर 1055 रुपये तक पहुंच गई। इस गिरावट के चलते निवेशकों को कुछ ही मिनटों में लगभग 5800 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

RBI के अनुसार, बैंक का संचालन नियामकीय मानकों के अनुरूप नहीं था और यह ग्राहकों तथा डिपॉजिटर्स के हितों के लिए हानिकारक साबित हो रहा था। इसी कारण बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के तहत लाइसेंस रद्द करने का निर्णय लिया गया।

इस आदेश के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को सभी बैंकिंग गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से बंद करना होगा। साथ ही, बैंक को बंद करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

हालांकि, कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी देते हुए कहा है कि इस नियामकीय कार्रवाई का उसके मुख्य व्यवसाय पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

वहीं, आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत कंपनी इस फैसले को चुनौती देने के लिए उच्च न्यायालय का रुख कर सकती है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...