अपना राज्य चुनें
क्या चुनाव के बाद Petrol-Diesel के दाम ₹25 तक बढ़ेंगे?
बिज़नेस 3 2 hours ago

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और चुनावी माहौल के बीच सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर एक बड़ी खबर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा था कि चुनाव खत्म होते ही ईंधन की कीमतों में ₹25-28 प्रति लीटर तक की भारी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, केंद्र सरकार ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है। मंत्रालय ने इन खबरों को पूरी तरह “फेक न्यूज” बताया और कहा कि ऐसी अफवाहें लोगों में डर और भ्रम फैलाने के लिए फैलाई जा रही हैं।

सरकार ने यह भी कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में है, जहां पिछले चार सालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू ईंधन कीमतों में कोई बड़ी वृद्धि नहीं हुई है। तेल कंपनियों और सरकार ने मिलकर आम नागरिकों को वैश्विक कीमतों के प्रभाव से बचाने के लिए लगातार कदम उठाए हैं।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिडिल ईस्ट तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड करीब 104 डॉलर प्रति बैरल और WTI करीब 95 डॉलर के आसपास पहुंच गया है। इसके बावजूद सरकार ने संकेत दिया है कि फिलहाल घरेलू बाजार में कीमतें स्थिर रहेंगी।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी को ही सही मानें।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...