अपना राज्य चुनें
NEET आंदोलन: अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड, वीडियो जारी कर प्रदर्शन जारी रखने की अपील
देश 4 17 hours ago

नई दिल्ली: NEET परीक्षा को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच छात्र नेता अभिजीत दीपके ने बताया है कि उन्हें टाइफाइड हो गया है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी साझा की।

वीडियो में अभिजीत दीपके ने कहा कि स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद आंदोलन को रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने की अपील की।

उन्होंने आंदोलन में शामिल लोगों का समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया और कहा कि यदि प्रदर्शन इसी तरह शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा, तो शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और मजबूत होगी।

गौरतलब है कि NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच भी राजनीतिक बहस तेज है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...