राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और यह इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली मूवीज में से एक बन गई है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा को तेलुगू राज्यों और विदेशों के बाजारों में दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। शुरुआती रुझानों को देख इतना तो साफ है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ल्ले से नोट छाप रही। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2026 की मोस्ट अवेटेड तेलुगू फिल्मों में से एक थी, जिसका अंदाजा इसकी एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। अब ‘पेड्डी’ के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है, जिसने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने को तैयार है।
खबरें और भी हैं...