बेंगलुरु/नई दिल्ली। इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंपनी L&T Technology Services (LTTS) ने भारत में अपनी पहली AI-native Engineering Intelligence (EI) Lab लॉन्च की है। इस लैब का उद्देश्य डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, AI-आधारित फैक्ट्री संचालन, डिजिटल ट्विन और ऑटोनॉमस सिस्टम के जरिए औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाना है।
Siemens और NVIDIA की तकनीक पर आधारित लैब
यह लैब Siemens और NVIDIA की तकनीकों पर बनाई गई है। इसमें मैन्युफैक्चरिंग, वेयरहाउस, डिस्ट्रीब्यूशन और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को प्रदर्शित किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, AI की मदद से कई औद्योगिक प्रक्रियाओं को स्वचालित बनाने और संचालन को अधिक प्रभावी करने पर ध्यान दिया जाएगा।
LTTS के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर अमित चड्ढा ने कहा कि फिजिकल एसेट्स, मैन्युफैक्चरिंग और औद्योगिक संचालन में AI के उपयोग की संभावनाएं काफी व्यापक हैं। कंपनी फिलहाल डिस्क्रीट मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े उपयोगों पर काम कर रही है और आगे इसका दायरा बढ़ाने की योजना है।
चार प्रमुख क्षमताओं पर होगा फोकस
लैब चार प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है: मैन्युफैक्चरिंग इंटेलिजेंस, AI-native फैक्ट्री, ऑपरेशंस AI और ऑटोनॉमी, तथा EIOne प्लेटफॉर्म। EIOne LTTS का ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो 100 से अधिक Engineering Intelligence समाधानों और एजेंटिक AI सिस्टम को एक ही नियंत्रित इकोसिस्टम में जोड़ता है।
NVIDIA के दक्षिण एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल धूपर के अनुसार, AI फैक्ट्रियों के डिजाइन, सिमुलेशन और संचालन के तरीके को बदल रहा है। यह लैब कंपनियों को AI-आधारित औद्योगिक तकनीकों का परीक्षण करने का व्यावहारिक वातावरण देगी।
अमेरिका में भी लैब स्थापित करने की योजना
LTTS ने बताया कि फिजिकल AI सेगमेंट में उसके फिलहाल लगभग चार ग्राहक हैं, जिनमें दो उत्तरी अमेरिका और दो यूरोप में हैं। कंपनी चालू वित्त वर्ष के अंत तक अमेरिका में भी इसी तरह की लैब स्थापित करने की योजना बना रही है।
कंपनी अपने आंतरिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट कार्यों पर राजस्व का लगभग 2 प्रतिशत खर्च करती है। फिजिकल AI का उपयोग रोबोटिक्स, डिजिटल सिमुलेशन, उत्पाद डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में तेजी से महत्वपूर्ण होता जा रहा है।
खबरें और भी हैं...