अपना राज्य चुनें
₹275 करोड़ फीस लेने वाले थलापति विजय की आखिरी फिल्म पर सस्पेंस, बर्थडे पर रिलीज की चर्चा तेज
ताजा खबरें 12 3 days ago

साउथ सुपरस्टार Thalapathy Vijay इन दिनों अपनी आखिरी फिल्म और रिकॉर्डतोड़ फीस को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय की 69वीं फिल्म ‘जन नायकन’ उनकी आखिरी फिल्म मानी जा रही है, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाने का फैसला किया है।

यह फिल्म पहले 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर और अन्य विवादों के चलते इसकी रिलीज टाल दी गई। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म विजय के बर्थडे यानी 22 जून 2026 को रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक फाइनल रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है।

सबसे ज्यादा चर्चा विजय की फीस को लेकर हो रही है। फोर्ब्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, Thalapathy Vijay भारत के दूसरे सबसे महंगे पेड एक्टर्स में शामिल हैं। बताया जाता है कि वह एक फिल्म के लिए 130 करोड़ से लेकर 275 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। इसी वजह से वह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं।

विजय ने अपने करियर में ‘घिल्ली’, ‘थुप्पाक्की’, ‘मर्सल’, ‘मास्टर’ और ‘लियो’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। फिल्मों में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को उठाने की वजह से उनकी अलग पहचान बनी। यही लोकप्रियता आगे चलकर उनकी राजनीति में एंट्री का बड़ा कारण बनी।

फरवरी 2024 में विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam लॉन्च की थी। इसके बाद राजनीति में उनकी सक्रियता लगातार बढ़ती गई और अब वह तमिलनाडु की राजनीति का बड़ा चेहरा बन चुके हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...