Aishwarya Rai Bachchan का कान्स 2026 से पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। फैंस जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वह पल आ ही गया। रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने शानदार अंदाज और ग्लैमरस लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
इस बार ऐश्वर्या ने ड्रामैटिक इलैक्ट्रिक ब्लू स्कलप्टेड गाउन पहनकर कान्स के रेड कारपेट पर एंट्री की। ग्लोइंग मेकअप, किलर स्माइल और कॉन्फिडेंट स्टाइल में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनके इस लुक को देखकर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।
रेड कारपेट पर ऐश्वर्या ने अपने सिग्नेचर पोज में फोटोज क्लिक कराईं और पैपराजी को स्माइल करते हुए हैंड वेव भी किया। इतना ही नहीं, उन्होंने फैंस की ओर फ्लाइंग किस देकर दिल जीत लिया। ऐश्वर्या ने कैमरे के सामने हार्ट इमोजी बनाकर भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि ऐश्वर्या पहले से ज्यादा फिट और स्लिम नजर आ रही हैं। कई यूजर्स ने उन्हें “स्टनिंग”, “गॉर्जियस” और “क्वीन ऑफ कान्स” बताया। हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स लुक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या की मौजूदगी हमेशा खास मानी जाती है और इस बार भी उन्होंने अपने फैशन और एलीगेंस से फैंस को इंप्रेस कर दिया।
खबरें और भी हैं...