अपना राज्य चुनें
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान: सरकार बनने के बाद हर अधिकारी खुद को RSS का बताता है
मध्यप्रदेश 3 3 hours ago

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद कई अधिकारी और कर्मचारी खुद को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ा हुआ बताने की कोशिश करते हैं।

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जब भी कोई अधिकारी उनके पास आता है, तो वह बताता है कि वह बचपन में शाखा जाता था या उसके परिवार का संघ से जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार में जो भी अधिकारी आता है, कहता है कि मैंने भी पट्टी बांधी है, बेल्ट बांधी है और शाखा में गया हूं। सरकार बनने के बाद तो हर अधिकारी खुद को संघ का बताने लगा है।”

उन्होंने आगे कहा कि कई अधिकारी अपने पिता के संघ से जुड़े होने की बात भी बताते हैं। विजयवर्गीय ने इस दौरान संगठन के विस्तार पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि भीड़ बढ़ने के साथ अच्छे लोगों की संख्या कम नहीं होनी चाहिए। उनके अनुसार, यदि विचारधारा के साथ अच्छे और ईमानदार लोग नहीं होंगे, तो उस विचारधारा का महत्व भी कम हो जाएगा।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संगठन और विचारधारा के साथ-साथ अच्छे व्यक्तित्व वाले लोगों का निर्माण भी जरूरी है। इस विषय पर गंभीर चिंतन और मनन किए जाने की आवश्यकता है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...