इंदौर: पुलिस कमिश्नर इंदौर की जनसुनवाई में पहुंची एक बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल राहत दिलाई। महिला ने अपने बेटे और बहू द्वारा उचित देखभाल नहीं किए जाने की शिकायत की थी।
बुजुर्ग महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जूनी इंदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले का समाधान कराया।
पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशीलता का परिचय दिया। पुलिस अधिकारियों ने परिवार को वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल से जुड़े कानूनी और सामाजिक दायित्वों की जानकारी भी दी।
इस कार्रवाई के बाद बुजुर्ग महिला को राहत मिली। इंदौर पुलिस ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है और जनसुनवाई आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है।
खबरें और भी हैं...